रांची
रिम्स में इलाजरत देवेंद्रनाथ महतो को आज बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया गया। बता दें कि एक प्रदर्शन के दौरान JBKSS नेता पुलिस की ओऱ से किये गये लाठीचार्ज का शिकार हुए हैं। इसके बाद उनको रिम्स रांची में एडमिट किया गया था। आज रिम्स से उनको दिल्ली रेफर कर दिया गया। गौरतलब है कि CM आवास का घेराव मामले में जेबीकेएसएस के नेता देवेंद्रनाथ महतो सहित 1500 आंदोलनकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इन सभी पर गैर जमानती धाराएं लगाई गयी हैं। मिली खबर के मुताबिक इन धाराओं में एटेंम्ट टू मर्डर, राज्य सरकार के खिलाफ उसकाने, सरकारी काम में बाधा डालने एवं तोड़फोड़ जैसी धाराएं लगाई गई हैं।
बता दें कि देवेंद्रनाथ महतो विशेष प्रशासनिक निगरानी में रिम्स अस्पताल में पिछले 6 दिनों से इलाजरत हैं। शुभचिंतक एवं परिजनों को पहचान पत्र एवं विभिन्न जांचों उपरांत ही मिलने दिया जा रहा है। गत रविवार को महतो से मिलने झारखंड आंदोलनकारी और पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा पहुंचे थे। मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए बेसरा ने कहा कि रांची लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज की हम निंदा करते हैं।
स्थायीकरण,मानदेय बढ़ोतरी आदि मांगों के आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो पर पुलिस प्रशासन द्वारा क्रूरता पूर्वक लाठीचार्ज किया गया था। जिससे वह घायल होकर पिछले छः दिनो से अस्पताल में इलाजरत थे। लालपुर थाना केस कांड संख्या-185/24 से देवेंद्रनाथ महतो सहित कुल अज्ञात 1500 पर गैर जमानती धाराएं दर्ज किया गया है।